<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 28, 2026

“बारह साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला सम्पन्न


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बस्ती में गुरुवार को “बारह साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” महाअभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी 5 जून से 21 जून तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा तैयार करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।
अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, योग दिवस, बुद्धिजीवी सम्मेलन, युवा सम्मेलन, व्यापारी संवाद तथा विकास यात्राओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों से भी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह ने की, जबकि संचालन अभियान संयोजक प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, रवि सोनकर, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, अंकुर वर्मा, विनय सिंह भरद्वाज, राजेन्द्र राजभर एवं राजकुमार शुक्ल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता एवं क्षेत्रीय सहसंयोजक निरंकार त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने पिछले 12 वर्षों में विकास और राष्ट्र निर्माण की राजनीति को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसका परिणाम आज सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर विकास यात्राएं और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लाभार्थी सम्मेलनों के माध्यम से योजनाओं से लाभान्वित लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।
जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि 10 जून से पूर्व सभी बूथों से बूथ प्रभारी, बूथ पालक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दी जाए, ताकि संगठनात्मक कार्य समय से पूर्ण हो सकें।
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, प्रमोद चौधरी गिल्लम, के.के. दुबे, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, राधेश्याम कमलापुरी, रोली सिंह, शिवचरण जायसवाल, विशुद्धानंद त्रिपाठी, सुमन सिंह, अमित गुप्ता, संजय चौरसिया, सुरेश भट्ट, वेद प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, अभियान समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages