<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

मुण्डेरवा पुलिस ने 3.220 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार


बस्ती।
थाना मुण्डेरवा पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा काँटे-बस्ती मार्ग पर स्थित मूड़ाडीहा शनि मंदिर से करीब 100 मीटर पूर्व चेकिंग के दौरान कुलदीप यादव पुत्र बिरई यादव निवासी अछती, थाना महुली, जनपद संतकबीर नगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना मुण्डेरवा में अभियुक्त कुलदीप यादव के विरुद्ध मु0अ0सं0 221/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages