24 घंटे के अंदर गौर पुलिस ने की कार्रवाई, दोनों अभियुक्त न्यायालय भेजे गए
बस्ती। थाना गौर पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिंगही से 16 अगस्त 2026 को करीब 10:10 बजे हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना गौर में पंजीकृत मु0अ0सं0 136/26, धारा 109(1), 352 बीएनएस के तहत राजकुमार पुत्र राजबहादुर तथा दिव्या पत्नी राजबहादुर वांछित चल रहे थे। मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर गौर पुलिस टीम ने ग्राम सिंगही में कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय, जनपद बस्ती के लिए रवाना कर दिया।

No comments:
Post a Comment