<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस



बस्ती।
राजन इंटरनेशनल एकेडमी में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और उत्साह से भरा भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि खलीलाबाद के पूर्व विधायक नारायण चौबे एवं जय चौबे का विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी और आकर्षक परेड के माध्यम से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना अपनाने का आह्वान किया।

विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। महाविद्यालय के प्राचार्य संजीव पांडेय ने भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया। प्रधानाचार्य सानू एंटनी ने अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाट्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यदुवंशी ‘जीत’ ने किया। इस अवसर पर पुनीता त्रिपाठी, रेखा श्रीवास्तव, आकृति साहू, मनीषा गुप्ता, मानसी सिंह, पूनम गुप्ता, ज्योति, रीमा डिमेलो, श्वेता त्रिपाठी, सुमन दुबे, शीतल राव, आंचल सेठी, दीपिका दुबे, ऋचा पाण्डेय, अदिति सिंह, स्वप्निल कन्नौजिया, वेदिका, रितिका, संजय तिवारी, यशु, प्रदीप त्रिपाठी, गोपाल सिंह, सूरज प्रजापति, रिंकू पांडेय, अमित मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, शिवांश उपाध्याय एवं राहुल पाण्डेय सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्टाफ मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम और उल्लास के वातावरण में हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages