वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर, बैरक, मेस, शस्त्रागार, कार्यालयों, वाहन शाखा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का बारीकी से जायजा लिया।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिस लाइन में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्र एवं वाहनों की स्थिति तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं बेहतर कार्य-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिसकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं प्रभावी बनाए रखने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों के कल्याण, बेहतर कार्य-परिस्थितियों एवं अनुशासित पुलिस व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment