<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 16, 2026

गन्ना पर्यवेक्षक संघ के अधिवेशन में कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान


बस्ती।
उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के सभागार में रणवीर सिंह श्रीनेत्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में गन्ना पर्यवेक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श के साथ पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट शीघ्र प्रकाशित किए जाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

अधिवेशन के दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी विवेकानन्द सिंह और सह चुनाव अधिकारी नित्यानन्द मिश्र की देखरेख में चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से सोम सुन्दरम को अध्यक्ष, शैलेश मौर्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्यम सिंह को मंत्री तथा राम सजीवन को लेखा सम्प्रेक्षक चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि जनपद स्तर पर कर्मचारियों की अनेक समस्याएं वर्षों से लंबित हैं। जिलाधिकारी को कई बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी शासनादेशों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।

गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अमित सिंह वैश्य ने कहा कि बिना मांग के अत्यधिक कृषि निवेश मंगाकर गन्ना पर्यवेक्षकों पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। अवकाश के दिनों में भी बुलाकर देर रात तक कार्य कराया जा रहा है। संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

द्विवार्षिक अधिवेशन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, जिला मंत्री तौलू प्रसाद तथा सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के लिए यह कठिन समय है। कोरोना काल में डेढ़ वर्ष तक रोके गए महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया गया तथा पूर्व से मिल रहे कई भत्ते और सुविधाएं समाप्त कर दी गई हैं। ऐसे में कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष के लिए आगे आना होगा।

अधिवेशन में अमर बहादुर सिंह, दिनेश वर्मा, संकेत सिंह, ओम प्रकाश झां, रविन्द्र चौधरी, संदीप गुप्ता, सतीश यादव, साहेब लाल, अरूण वर्मा, राम निरंजन वर्मा, जितेन्द्र कुमार, राजन यादव, मनीष कुमार, अश्विनी वर्मा, विनय द्विवेदी, प्रेमचन्द्र मिश्र, संदीप कुमार, राजेश कुमार, राहुल वर्मा, अशोक मिश्र, अजय राय सहित गन्ना पर्यवेक्षक संघ के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages