गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर के निर्देशानुसार महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने काउंसलिंग के माध्यम से तीन पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे वैचारिक मतभेद और मनमुटाव को दूर कराने में सफलता हासिल की।
परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने प्रथम पक्ष सोनू एवं द्वितीय पक्ष प्रिया, प्रथम पक्ष मन्ना एवं द्वितीय पक्ष सतीश तथा प्रथम पक्ष धनंजय एवं द्वितीय पक्ष खुशबू के मामलों में लगातार काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना गया और आपसी संवाद के माध्यम से विवाद का समाधान कराया गया।
काउंसलिंग के बाद तीनों मामलों में पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर खुशी-खुशी और बिना किसी दबाव के एक-दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हो गए। दोनों पक्षों ने साथ मिलकर पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर सहमति जताई।
इस कार्य में परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर वशिष्ठ राय, विकास रंजन, मणि त्रिपाठी, शिव प्रसाद शुक्ला, उपनिरीक्षक सुनीता सिंह एवं महिला कांस्टेबल शिल्पा कुशवाहा की भूमिका सराहनीय रही। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने सफल काउंसलिंग के माध्यम से परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया।

No comments:
Post a Comment