<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 11, 2026

भगवान चित्रगुप्त मंदिर में श्रद्धा व भव्यता के साथ सम्पन्न हुई महाआरती

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भगवान चित्रगुप्त मंदिर, चित्रगुप्त चौक धर्मशाला रोड स्थित मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की महाआरती युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रद्धा एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया।

महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा श्रीवास्तव द्वारा विधि-विधान से भव्य पूजन एवं महाआरती सम्पन्न कराई गई। मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया गया।

युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विगत कई वर्षों से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को भगवान चित्रगुप्त जी की संध्या महाआरती का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

महाआरती में मुख्य रूप से शुभ श्रीवास्तव, कैलाशी, इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, विनायक श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुख सागर, मीरा कसौधन, राजेश कुमार, नेहलता श्रीवास्तव, शिवनंदन, अशोक पांडेय, किरन खरे, अरुणिमा खरे, संतोष कुमार, उषा श्रीवास्तव, कीर्ति श्रीवास्तव एवं कंचन पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages