<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 11, 2026

जनगणना 2027 में स्वगणना की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जनपद में स्वगणना (Self Enumeration) की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वगणना किए जाने की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में 12 मई की शाम तक अपनी स्वगणना पूर्ण करते हुए एसई आईडी प्राप्त कर लें।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश स्तर पर स्वगणना की प्रक्रिया की रैंकिंग देखी जा रही है। इसलिए सभी अधिकारी स्वयं अपनी स्वगणना पूर्ण करें तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की भी स्वगणना सुनिश्चित कराते हुए SEID सहित विवरण उपलब्ध कराएं, जिससे 13 मई से प्रगणकों को क्षेत्र एवं गांवों में पुष्टि एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजा जा सके।

उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोग स्वगणना अवधि 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक जनगणना स्वगणना पोर्टल⁠� पर जाकर प्रक्रिया पूर्ण करेंगे तो आगामी कार्यवाही में उतनी ही आसानी होगी। उन्होंने कहा कि पोर्टल से संबंधित बारकोड समस्त गांवों एवं ग्राम पंचायतों में चस्पा करा दिया गया है।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति उक्त पोर्टल पर जाकर स्वगणना की प्रक्रिया सरलता से पूर्ण कर सकता है। स्वगणना के उपरांत प्राप्त SEID को सुरक्षित रखें तथा 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के मध्य जब प्रगणक घर पहुंचे तो उन्हें यह SEID उपलब्ध कराएं, जिससे परिवार की जनगणना प्रक्रिया पूर्ण हो सके।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages