<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 11, 2026

भारतीय मजदूर संघ जिला सम्मेलन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



बस्ती। प्रेस क्लब सभागार में भारतीय मजदूर संघ, शाखा बस्ती द्वारा जिला सम्मेलन 2026 का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं श्रमिक एकता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में जिले भर से आए श्रमिक प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अंकुर वर्मा एवं विभाग प्रमुख अशोक सिंह ने भारत माता और भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने किया।
मुख्य अतिथि अंकुर वर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठित शक्ति ही श्रमिक सम्मान और सुरक्षा की सबसे बड़ी आधारशिला है। विभाग प्रमुख अशोक सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और अनुशासन से संभव है।
संरक्षक उमेश मिश्र ने श्रमिकों को देश की आर्थिक रीढ़ बताते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने संगठन की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सदस्यता अभियान को तेज करने की अपील की।
सम्मेलन के दौरान नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें उमेश चन्द्र मिश्र को संरक्षक, ओमप्रकाश गुप्ता को जिलाध्यक्ष तथा राहुल श्रीवास्तव को जिलामंत्री चुना गया। इसके अलावा विक्रम प्रताप सिंह, अनीता चौधरी, रुद्र नारायण राय, वेद प्रकाश पाण्डेय, रविरोशन श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ सुधाकर पाण्डेय को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages