गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से अरुण से पंचम तक के विद्यार्थियों के लिए वेश-भूषा, बस्ता एवं कक्षा सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 8 कक्षाओं के 25 विभिन्न वर्गों के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में मातृ भारती की सदस्य श्रीमती जया त्रिपाठी, प्रिया गुप्ता एवं सावित्री जी के साथ गीता प्रेस की मुख्य शिक्षिका सरिता जी एवं कीर्ति जी शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रत्येक वर्ग से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया। साथ ही प्रत्येक कक्षा के तीनों वर्गों में से सर्वश्रेष्ठ सुसज्जित एवं व्यवस्थित कक्षा का भी चयन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सत्या पाण्डेय उपस्थित रहीं। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा स्वच्छता और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह, शिशु वाटिका प्रमुख मीनाक्षी सिंह राजपूत सहित प्राथमिक विभाग के सभी आचार्य बंधु एवं भगिनी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment