वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में जनपद संत कबीर नगर में नवसृजित देशी मदिरा दुकान कठवतिया, राम जंगला मैलिया मोड़ तथा कम्पोजिट शॉप कठवतिया की दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी के माध्यम से किया गया। यह प्रक्रिया जिला चयन समिति द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न कराई गई।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई, जिससे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य का शत-प्रतिशत व्यवस्थापन सुनिश्चित हो गया है।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुचारु ढंग से कराई गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की उपस्थिति में ई-लाटरी प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किए गए।
इस अवसर पर आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-2, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment