गोरखपुर। चिलुआताल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्दीप भट्ट को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त सन्दीप भट्ट निवासी अजीजुल्लाह उर्फ चकिया शुक्ल थाना चिलुआताल पर मु0अ0सं0 19/26 धारा 109, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोप है कि 14 जनवरी 2026 को पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर अभियुक्त ने वादी और उसके परिजनों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने का प्रयास किया था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सूरज सिंह, उपनिरीक्षक चन्दन नारायण, आरक्षी अभिषेक सिंह एवं आरक्षी सचिन कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment