<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 24, 2026

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों पर “बहू-बेटी सम्मेलन” आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रमों में चौपाल लगाकर महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई।
इस दौरान शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों तथा महिला हिंसा और अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीमों द्वारा जागरूकता पंपलेट वितरित कर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages