<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 24, 2026

ऐशबाग स्टेडियम में फ्लडलाइट टी-20 मैच, मंडल रेल प्रबंधक एकादश विजयी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में स्थापित आधुनिक फ्लडलाइट व्यवस्था के उद्घाटन अवसर पर टी-20 नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मंडलीय खेलकूद संघ, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित इस मैत्री मुकाबले में मंडल रेल प्रबंधक एकादश एवं मीडिया एकादश की टीमें आमने-सामने रहीं। फ्लडलाइट की रोशनी में खेले गए इस उद्घाटन मैच ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल रहे। इस दौरान लखनऊ मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (संचालन) श्रीमती नीतू, स्पोर्ट्स ऑफिसर धनंजय मिश्रा सहित रेलवे अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मीडिया एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 94 रन बनाए। टीम की ओर से सुधीर तिवारी ने 35 रन तथा पंकज पांडेय ने 14 रन बनाए। मंडल रेल प्रबंधक एकादश की ओर से शिव प्रताप सिंह, बलराम निषाद एवं पंकज कुमार सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंडल रेल प्रबंधक एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना विकेट खोए 10.5 ओवर में 98 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। राहुल यादव एवं पंकज कुमार सिंह ने नाबाद 43-43 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages