लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा जिला आयुक्त गाइड डॉ. रंजना पाटनी के नेतृत्व में ग्रीष्मकाल के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, लखनऊ द्वारा ऐशबाग एवं मैलानी रेलवे स्टेशन पर ‘निशुल्क वाटर सर्विस - प्याऊ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्टेशन पर मौजूद यात्रियों एवं ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया। स्काउट-गाइड सदस्यों द्वारा यात्रियों को पानी पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया गया। यात्रियों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे गर्मी के मौसम में राहतकारी बताया।
यह सेवा कार्य न केवल यात्रियों के लिए सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि समाज सेवा एवं मानवता के प्रति स्काउट-गाइड संगठन की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है। कार्यक्रम में ऐशबाग ग्रुप, बादशाहनगर ग्रुप एवं मैलानी ग्रुप के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर-रेंजर एवं लीडर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

No comments:
Post a Comment