<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 12, 2026

प्राथमिक शिक्षक संघ कप्तानगंज इकाई का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, हरेन्द्र यादव बने अध्यक्ष

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कप्तानगंज का त्रैवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को बीआरसी परिसर में सम्पन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक नीरज सिंह, चुनाव अधिकारी विजय यादव, उमाशंकर पाण्डेय, प्रवीण श्रीवास्तव एवं गिरजेश चौधरी की देखरेख में पदाधिकारियों का निर्वाचन कराया गया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हरेन्द्र यादव ने 164 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिव प्रकाश सिंह को 114 मत मिले। मंत्री पद पर वेद प्रकाश उपाध्याय चौथी बार 126 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। मंत्री पद के अन्य प्रत्याशियों राजेश और विजय भारती को क्रमशः 75 एवं 71 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर मंगला मौर्य 144 मत पाकर विजयी रहे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामरंग को 131 मत प्राप्त हुए। चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि कुल 278 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंत्री पद पर छह तथा कोषाध्यक्ष पद पर तीन मत अवैध पाए गए।

अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर एक से अधिक नामांकन होने के कारण मतदान कराया गया, जबकि अन्य पदों पर एकल नामांकन होने से कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रभूषण द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद पर विजय बहादुर, चंद्र मोहन, विनय शंकर पाण्डेय, अवनीश सिंह, विवेक सिंह, परमानंद एवं कुसुम निर्वाचित हुए।

संयुक्त मंत्री पद पर गौरव चौधरी, संगठन मंत्री पद पर राकेश कुमार मिश्र, हरिश्चन्द्र, शेषनाथ यादव, शिव त्रिपाठी एवं शैल वर्मा तथा प्रचार मंत्री पद पर महादेव वर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार, रजनीश यादव, दौलत राम एवं महेलका बानो निर्वाचित हुए। लेखाकार पद पर शिवनाथ तथा आय-व्यय निरीक्षक पद पर महेंद्र कुमार चुने गए।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह एवं मंत्री बालकृष्ण ओझा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनके समाधान के लिए शिक्षकों की एकजुटता आवश्यक है।

इस अवसर पर राजकुमार तिवारी, सुधीर तिवारी, विनोद यादव, रामललित, प्रमोद पाण्डेय, सनद पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages