<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 12, 2026

मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, 7 वाहनों का चालान व 3 वाहन सीज

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 3 वाहनों को थाना कोतवाली में निरुद्ध किया गया।

अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बस्ती सुरेश कुमार मौर्य, यात्री कर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एवं प्रवर्तन स्टाफ शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और आमजन को परेशानी होती है, इसलिए ऐसे वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages