<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 12, 2026

आबकारी विभाग की छापेमारी में 125 किलो महुआ लहन नष्ट, 9 लीटर कच्ची शराब बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश प्रयागराज एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद एवं स्टाफ द्वारा ग्राम राउतपार तथा आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी गई।

छापेमारी के दौरान लगभग 125 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। इसके साथ ही 9 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages