गोरखपुर। “मिशन शक्ति फेज-5.0” के दूसरे चरण के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों में “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ।
सम्मेलन के दौरान चौपाल लगाकर महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला एवं बाल सुरक्षा कानूनों तथा घरेलू हिंसा और अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस टीमों ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए तथा उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

No comments:
Post a Comment