वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन मनोज कुमार ने कार्मिक विभाग के सभा कक्ष में 29 मई 2026 को आयोजित एक समारोह में 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 13 अराजपत्रित रेलकर्मियों को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं खुशहाल जीवन की कामना की। समारोह में कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
वहीं लेखा विभाग में आयोजित एक अन्य समारोह में 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले सहायक वित्त सलाहकार सर्वश्री कृष्ण रंजन एवं परवेज अख्तर तथा सीनियर सेक्शन ऑफिसर सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्तव को प्रधान वित्त सलाहकार अमरजीत गौतम द्वारा समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

No comments:
Post a Comment