वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के तीन फेरों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
जारी सूचना के अनुसार लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 08, 09 एवं 15 जुलाई 2026 को चलने वाली 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार बनारस से 10, 11 एवं 17 जुलाई 2026 को चलने वाली 01074 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी भी निरस्त रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
.jpg)
No comments:
Post a Comment