<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 29, 2026

यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला अभियान, 146 वाहनों का हुआ चालान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। कुलदीप त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद बस्ती के नेतृत्व में शनिवार देर रात 22.00 बजे से 24.00 बजे तक शहर क्षेत्र के मालवीय तिराहा, दक्षिण दरवाजा, बड़ेबन एवं रोडवेज तिराहा पर सघन यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले, स्टंट करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 146 वाहनों का चालान करते हुए ₹1,74,500 का जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages