<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 29, 2026

होमबायर्स को जागरूक करने के लिए यूपी रेरा की कार्यशाला आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (उ.प्र. रेरा) द्वारा एनेक्सी भवन सभागार में होमबायर्स के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी दीपक मीणा उपस्थित रहे।

“आपका घर, आपके अधिकार — यूपी रेरा और आप साथ-साथ” थीम पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य घर खरीदारों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा निवेश से पहले बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना था।

कार्यशाला में गृह-क्रेताओं की सुरक्षा एवं रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। इस दौरान रेरा अध्यक्ष संजय आर. भुसरेड्डी एवं अन्य सदस्यों द्वारा उपस्थित लोगों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

कार्यक्रम का समापन प्राधिकरण के सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, सचिव पुष्पराज सिंह, विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह सहित अन्य अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के आवंटी एवं विकासकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages