वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। महिला कल्याण विभाग एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खोराबार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिभा चौधरी ने छात्राओं को महिला अधिकार, बाल संरक्षण, शिक्षा एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, महिला हेल्पलाइन तथा शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी व्यक्त किए।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने विचार रखे तथा छात्राओं को समाज में जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment