<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 4, 2026

फसल बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति चेक वितरित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित कृषकों को उनके फसल नुकसान के सापेक्ष क्षतिपूर्ति राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में महेश शुक्ल, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग, संजय चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष बस्ती, विवेकानन्द मिश्रा जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बस्ती की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही विधायक हरैया प्रतिनिधि सरोज मिश्र, विधायक कप्तानगंज प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, सिंचाई बन्धु के उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि त्रिपाठी, दिलीप कुमार पाण्डेय (जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा), आलम चौधरी (जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा), शैलेन्द्र दूबे (विधायक बस्ती सदर प्रतिनिधि) एवं अखण्ड प्रताप सिंह (जिला उपाध्यक्ष भाजपा बस्ती) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से हरिहर पति, अभिमन्यु सिंह, ईश्वर दत्त, रामकेश, ध्रुव चन्द, शिवशंकर मिश्रा, सत्यनारायण सिंह, सत्यराम एवं रणन्जय सहित कई किसानों को क्षतिपूर्ति राशि के चेक वितरित किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए महेश शुक्ल ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से फसल नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ पशुपालन अपनाने की सलाह दी, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी। विधायक हरैया प्रतिनिधि सरोज मिश्र ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब जमीनी स्तर पर किसानों तक पहुंच रहा है।

वहीं जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानन्द मिश्रा ने कहा कि बस्ती के किसान अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा एवं यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि शिवकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages