बस्ती। अन्तर्राष्ट्रीय रेडक्रास दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मालवीय रोड स्थित बादशाही अखाड़ा में रेडक्रास के पूर्व सचिव कुलवेन्द्र सिंह के संयोजन में केक काटकर खुशियां साझा की गईं। इस दौरान विश्व शांति और सेवा के क्षेत्र में रेडक्रास की भूमिका एवं महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही इस परम्परा को और समृद्ध बनाने पर जोर दिया गया।
रेडक्रास के पूर्व सचिव कुलवेन्द्र सिंह ने बताया कि जीन हेनरी ड्यूनेंट स्विस मानवतावादी, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनका जन्म 8 मई 1828 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में हुआ था। उन्हें वर्ष 1901 में दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। उन्होंने वर्ष 1863 में इंटरनेशनल रेड क्रॉस की स्थापना की थी।
रेडक्रास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. वी.के. वर्मा ने कहा कि रेडक्रास सेवा और मानवता की रक्षा के क्षेत्र में लोगों को कार्य करने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह, लाडले हैदर रिजवी, शशांक राजगढ़िया, संतोष कुमार जायसवाल, मनोज यादव, गुरुचरन सिंह चावला, शोयब रहमान, विनय मौर्या, एस.के. दुबे, अतीत पाण्डेय, दिवेश तिवारी, अभिषेक गुप्ता, सचिन श्रीवास्तव, विमल पाण्डेय, काजी फरजान, राकेश कुमार, सौरभ यादव, ईश्वर चंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment