<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 8, 2026

गौर शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, अखिलेश पाण्डेय फिर बने अध्यक्ष


बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई गौर का त्रैवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को ब्लॉक सभागार गौर में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार अखिलेश पाण्डेय को अध्यक्ष तथा मुरलीधर को मंत्री निर्वाचित किया गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न होने पर शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर शुक्ल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव पर्यवेक्षक दुर्गेश यादव, चुनाव अधिकारी उमाशंकर पाण्डेय एवं सुधीर तिवारी की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्णधर दुबे एवं हरिओम चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर वैभव पाण्डेय, इंद्र प्रताप शुक्ला, घनश्याम यादव, राजू वर्मा, लाल जी, अमन कुमार एवं स्पर्धा वर्मा निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद पर मनु प्रकाश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पद पर नंदकुमार शुक्ला, शैलेंद्र कुमार राय, ओम जी माथुर, अवनीश पाल, सुमित कुमार यादव, रजनीश सिंह, राहुल कुमार राणा एवं रुचि शुक्ला चुने गए। प्रचार मंत्री पद पर पवन कुमार, शैलेंद्र चौधरी, लालचंद, रजनीश कुमार एवं रजनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार कनौजिया, लेखाकार पद पर अरविंद यादव तथा आय-व्यय निरीक्षक पद पर जनार्दन प्रसाद पाण्डेय निर्वाचित घोषित किए गए।
मुख्य अतिथि जटाशंकर शुक्ल ने शिक्षकों को समाज का दर्पण बताते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने शिक्षकों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि ब्लॉकों के निर्वाचन की प्रक्रिया निरंतर जारी है तथा 9 मई को विक्रमजोत ब्लॉक का अधिवेशन आयोजित होगा।
अधिवेशन में विजय यादव, गौरव चौधरी, प्रवीण श्रीवास्तव, रजनीश यादव, प्रताप नारायण चौधरी, हरेंद्र यादव सहित गोंडा जनपद के छपिया ब्लॉक के अध्यक्ष राजमंगल पाण्डेय एवं मंत्री ऋषि कुमार समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages