<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 17, 2026

सभासद की शिकायत पर चाय पान वाला हिरासत में


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता वार्ड नं. 25 पिकौरा बक्श के सभासद रमेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर गांधीनगर चौकी इन्चार्ज सभाशंकर यादव ने त्रिपाठी चित्र मंदिर के गली में चाय, गुटखा आदि की दूकान चलाने वाले विनोद कुमार गुप्ता को उसके मनमानी हरकतो के कारण हिरासत में ले लिया है।

सभासद रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों ने उनसे शिकायत किया कि विनोद कुमार गुप्ता और पवन गुप्ता चाय व पान की की दूकान पर बहुत तेजी से अश्लील गीतों वाला साऊण्ड बजाते हैं। स्कूल की छुट्टी के दौरान लड़कियों से छेड़खानी और अश्लील हरकत के मामले सामने आये। रविवार को जब गांधीनगर चौकी इन्चार्ज सभाशंकर यादव  पुलिस कर्मियों के साथ विनोद और पवन के चाय व पान की दूकान पर पहुंचकर पूंछतांछ शुरू किया कि विनोद कुमार गुप्ता ने सभासद रमेश गुप्ता को भी अश्लील गालियां दी। इस पर  चौकी इन्चार्ज सभाशंकर यादव ने   विनोद को हिरासत में ले लिया। सभासद रमेश गुप्ता ने दोषियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है जिससे मोहल्ले में शांति बनी रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages