बस्ती। कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर सुमन यादव गुड्डन को बस्ती आरटीआई विभाग का जिला चेयरमैन नियुक्त किया है। सुमन यादव गुड्डन ने कहा कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है, पूरा प्रयास होगा कि कांग्रेस के दिशा निर्देश के अनुरूप जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष किया जाय।
सुमन यादव गुड्डन को आरटीआई विभाग का जिला चेयरमैन नियुक्त किये जाने पर आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुये कहा कि निश्चित रूप से सुमन संगठन को मजबूती देने के साथ ही संघर्ष की धार को मजबूती देंगी। मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, अनूप पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय उर्फ बब्लू, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, बसन्त चौधरी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, बाबूराम सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ल, देवी पाण्डेय, रीता साहनी, सरिता, विद्या वर्मा, हसीना खातून, पूनम, नमिता, संजू गौड़, रूक्मिणी, रचना गौड़, संगीता शर्मा, सोनगुना, कविता, अफसाना आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment