<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 8, 2026

शहीद नरेंद्र यादव के परिजनों से मिले मनीष मिश्रा, 50 हजार की सहायता व पक्का मकान बनवाने का किया वादा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। समाजसेवी मनीष भैया (मनीष मिश्रा) ने अमर शहीद स्वर्गीय नरेंद्र कुमार यादव के पैतृक गांव अहरा, मुंडेरवा पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूत कभी नहीं मरते, बल्कि देशवासियों के दिलों में सदैव अमर रहते हैं।

मनीष भैया ने कहा कि शहीदों के बलिदान का सम्मान केवल श्रद्धांजलि देने से नहीं, बल्कि उनके परिवारों के साथ हर सुख-दुख में खड़े रहने से होता है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने शहीद के परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही अपनी संस्था 'पहल' के माध्यम से परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिससे परिवार आत्मनिर्भर बन सके।

मनीष भैया ने शहीद के परिवार के लिए पक्का मकान बनवाने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वह ऐसा घर बनवाना चाहते हैं जिसकी हर ईंट अमर शहीद के बलिदान की गाथा सुनाए और आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करे।

उन्होंने कहा कि यह सहायता किसी प्रकार का एहसान नहीं, बल्कि राष्ट्र और तिरंगे के प्रति उनका कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी शहीद परिवार की हर संभव मदद की जाएगी और उन्हें किसी भी परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

अंत में मनीष भैया ने अमर शहीद स्वर्गीय नरेंद्र कुमार यादव को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि देश हमेशा अपने वीर सपूतों का ऋणी रहेगा और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह शहीदों के परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए आगे आए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages