गोरखपुर। शनिदेव जयंती एवं वट सावित्री व्रत के शुभ अवसर पर युवा जनकल्याण समिति द्वारा मानव सेवा और सामाजिक सहयोग का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। समिति के प्रमुख एवं संस्थापक पंडित बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य के नेतृत्व में हुमायूंपुर स्थित शनिदेव मंदिर परिसर के पास लगभग 50 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला।
साड़ी वितरण के दौरान पंडित बृजेश पाण्डेय ने कहा कि धार्मिक पर्व केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता का भी अवसर होते हैं। उन्होंने कहा कि युवा जनकल्याण समिति हमेशा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए समर्पित रही है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने भी युवा जनकल्याण समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

No comments:
Post a Comment