<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 26, 2026

मानव संपदा पोर्टल की त्रुटियों पर एकजुट हुए कर्मचारी, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग


गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर ने मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों की गलत सेवा प्रविष्टियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। विकास भवन में आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग के 200 से अधिक कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में दर्ज त्रुटियों पर चिंता जताते हुए परिषद ने प्रमुख अभियंता को पत्र भेजकर तत्काल सुधार की मांग की।
बैठक में कर्मचारियों ने बताया कि अर्जित अवकाश, सेवा अवधि और पुरानी सेवाओं से संबंधित विवरण गलत अपलोड होने से सेवानिवृत्ति लाभ प्रभावित हो सकते हैं। परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कई कर्मचारी जल्द सेवानिवृत्त होने वाले हैं और गलत प्रविष्टियों के कारण उन्हें अर्जित अवकाश नकदीकरण सहित अन्य लाभों में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
परिषद ने मांग की कि दैनिक वेतन, वर्कचार्ज एवं फील्ड कर्मचारियों की पूर्व सेवाओं को जोड़ते हुए पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए तथा सभी सेवा अभिलेखों का मानव संपदा पोर्टल से मिलान कर त्रुटियों को तत्काल ठीक कराया जाए।
बैठक में कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मदन मुरारी शुक्ला, अशोक पांडेय, श्याम नारायण शुक्ला, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, अनूप कुमार, राजेश मिश्रा, इजहार अली सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages