गोरखपुर। थाना एएचटी टीम ने सोमवार को गुलरिहा क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बच्चे को रेस्क्यू किया। पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में थाना प्रभारी एएचटी अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान यादव मिष्ठान की दुकान पर एक नाबालिग बालक काम करते हुए मिला।
पुलिस टीम ने बच्चे को नियमानुसार रेस्क्यू कर थाना एएचटी लाकर पूछताछ की। मामले में स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 01/2026 के तहत धारा 79 किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं धारा 14 बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना दी गई। सूचना पर सिटी चाइल्ड लाइन गोरखपुर के सुपरवाइजर नितेश मौके पर पहुंचे, जिन्हें नाबालिग बच्चे को सुपुर्द कर दिया गया। आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए बच्चे को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment