बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने थाना सोनहा क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड म0उ0नि0 शाइस्ता के नेतृत्व में टीम ने सोनहा बाजार, बैड़वा समय माता मंदिर, भानपुर, रामनगर सहित मुख्य सड़कों और चौराहों पर जांच की। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 36 व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा दो मनचलों से माफीनामा भरवाया गया।
अभियान में म0हे0का0 सुनीता यादव एवं म0आ0 रश्मि सिंह भी शामिल रहीं। पुलिस टीम ने महिलाओं और छात्राओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने की अपील की।

No comments:
Post a Comment