<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 26, 2026

लकड़ी कारोबार में धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार


बस्ती। थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में धोखाधड़ी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक विटारा ब्रेजा कार, दो एंड्रायड मोबाइल और दो कीपैड मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार थाना नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 138/2026 के तहत आरोपियों ने सोनहा थाना क्षेत्र के रेंगी निवासी राम सेवक प्रजापति से 600 लकड़ी के तख्ते खरीदने के नाम पर विभिन्न तिथियों में छलपूर्वक धोखाधड़ी कर माल हड़प लिया था। मामले की जांच के दौरान मंगलवार सुबह करीब 7:35 बजे फुटहिया ओवरब्रिज से 200 मीटर आगे लखनऊ-बस्ती मार्ग पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अफाउल्लाह निवासी मिल्लतनगर गांधी नगर बस्ती, फारूक अहमद निवासी रहमतगंज गांधी नगर बस्ती तथा सलीम निवासी नौगढ़ सिद्धार्थनगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी एसओजी निरीक्षक विकास यादव, चौकी प्रभारी फुटहिया उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव सहित थाना नगर एवं एसओजी टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages