<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 26, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष : जनकल्याण, आत्मनिर्भरता और नए भारत की मजबूत नींव — इंजीनियर बृजमोहन


गोरखपुर। दलित चिंतक एवं समाजसेवी इंजीनियर बृजमोहन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह कालखंड सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के नए युग के रूप में याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश को विकास की नई दिशा दी है। बीते 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गईं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।
इंजीनियर बृजमोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 का संकल्प देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। देश की सुरक्षा, आर्थिक मजबूती, तकनीकी विकास और सांस्कृतिक गौरव को नई पहचान मिली है।
समाजसेवी इंजीनियर बृजमोहन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages