बस्ती। मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर की अध्यक्ष श्रीमती सोनमती चौधरी ने विधि-विधान से भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं भण्डारे के साथ नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय भवन के शुरू होने से कार्यों के संचालन में सुविधा होगी तथा नगर पंचायत में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदों एवं अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय की देखरेख में क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से स्वीकृत योजनाओं को पूरा कराकर विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं, जिससे नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर पंचायत में विकास के कई कार्य पूरे कराए जा चुके हैं और यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रम्हाप्रसाद, मो. फरहान, इन्द्रजीत यादव, मो. फारूख, सुमन, गणेश कुमार, शिवनरायन चौधरी, दुर्गेश सोनकर, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुख्तार, दुर्गेश चौबे, प्रकाश निषाद, अरुण सोनकर सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मचारी, स्थानीय नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment