<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 26, 2026

एम्स पीजी प्रवेश परीक्षा में डा. ऋतुराज त्रिपाठी ने बढ़ाया जिले का मान


बस्ती। कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के महुआ लखनपुर निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी के पुत्र डा० ऋतुराज त्रिपाठी ने एम्स पीजी आई.एन.आई.-सी.ई.टी. जुलाई सत्र की प्रवेश परीक्षा में 97.90 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है।
डा० ऋतुराज त्रिपाठी की प्रारम्भिक शिक्षा सेंट बेसिल स्कूल से हुई। नीट में चयन के बाद उन्होंने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में रहकर मानव सेवा करना है।
अपनी सफलता का श्रेय डा० ऋतुराज त्रिपाठी ने माता डा० कंचन माला त्रिपाठी, पिता अनिल कुमार त्रिपाठी, चाचा अशोक पाण्डेय, शिक्षक सूर्य प्रकाश शुक्ल एवं गुरूजनों व परिजनों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Pages