<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 26, 2026

नगर पंचायत ने गौरव दिवस पर 79 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास


बस्ती। नगर पंचायत नगर का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने महर्षि वशिष्ठ जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में लगभग 15 करोड़ रुपये की 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के 312 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाणपत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधा दर्जन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नगर को देश की मॉडल नगर पंचायत के रूप में विकसित करना उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि सभी 15 वार्डों में बिना भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
उन्होंने नगर में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे अध्यक्ष विवेकाधीन कोष, साप्ताहिक जनता दर्शन, टोल फ्री शिकायत व्यवस्था, मासिक स्वच्छता अभियान, योग दिवस, वृद्धजन सम्मान, निःशुल्क शव वाहन सेवा, श्रमवीर सम्मान योजना, मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना सहित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने नगर के विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत संकल्प के अनुरूप आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अधिशासी अधिकारी सृष्टि सिंह ने शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही।
कार्यक्रम में सभासदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages