वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। 24 मई 2026 को ग्राम सभा चौबाह में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर थाना नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन तथा तीन बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सभा चौबाह में बिना किसी वैध अनुमति के जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए खनन कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन तथा तीन ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया।
जांच में पाया गया कि संबंधित वाहन बिना अनुमति के अवैध खनन कार्य में संलिप्त थे। साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस टीम द्वारा सभी वाहनों को थाना परिसर लाकर सीज की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment