<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 4, 2026

असम में भाजपा की प्रचंड जीत पर बस्ती में जश्न, बनकटी में निकली विजय यात्रा


बस्ती। असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद बस्ती जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता अरविन्द पाल के नेतृत्व में बनकटी कस्बे में विजय यात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
विजय जुलूस सीडीए एकेडमी से शुरू होकर बनकटी बाजार तक निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के चित्रों वाली तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान जमकर नारेबाजी और मिठाई वितरण किया गया।
जुलूस में भाजपा के दिलीप पाण्डेय, विवेकानन्द शुक्ल, अच्युत पाण्डेय, परमात्मा यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा नेता अरविन्द पाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय से देशभर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने विशेष रूप से बस्ती से जुड़े वरिष्ठ नेता और असम प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2024 से उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा ने असम में बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत की, जिससे पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ा और चुनाव परिणामों में इसका स्पष्ट प्रभाव दिखाई दिया। इससे पहले वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी को 2 से 77 सीटों तक पहुंचाने में योगदान दिया था।
अरविन्द पाल ने कहा कि बस्ती के लिए यह गर्व की बात है कि यहां का एक नेता राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उनकी कार्यशैली, रणनीति और संगठन क्षमता ने उन्हें पार्टी में प्रभावशाली स्थान दिलाया है।
अंत में उन्होंने कहा कि असम में मिली यह जीत संगठन की मजबूती और सही रणनीति का परिणाम है। आने वाले समय में हरीश द्विवेदी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages