<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 4, 2026

कायस्थ समाज की राजनीति में बढ़ेगी भागीदारी, 2027 चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी कायस्थ पार्टी


बस्ती। चित्रगुप्त मंदिर सभागार में आयोजित कायस्थ पार्टी की बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का जोरदार आह्वान किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने घोषणा की कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 के चुनाव में पूरे प्रदेश में मजबूती से अपने प्रत्याशी उतारेगी।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब कायस्थ समाज अपना नेतृत्व स्वयं तैयार करे और राजनीतिक रूप से सशक्त बने। समाज की अनदेखी को देखते हुए अब एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है।
बैठक में बताया गया कि 1 नवम्बर को लखनऊ के गांधी भवन में भव्य प्रदेश स्तरीय कायस्थ सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे। इस सम्मेलन को समाज की राजनीतिक दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपराजिता सिन्हा ने सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। वहीं जिला अध्यक्ष डॉ. रत्नेश श्रीवास्तव और नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने बस्ती से भारी संख्या में सहभागिता का भरोसा दिलाया।
अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र मोहन वर्मा ने कहा कि बिना राजनीति में सक्रिय भागीदारी के समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम में कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages