<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 4, 2026

बस्ती स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय ‘वशिष्ठ महोत्सव’ कल से, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम


बस्ती। जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय ‘वशिष्ठ महोत्सव’ का शुभारंभ मंगलवार से होगा। महोत्सव में भाग लेने के लिए कोलकाता और लखनऊ से कलाकार बस्ती पहुंच चुके हैं, जबकि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बालक-बालिका खो-खो टीमों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक हैंडबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी टीमों ने पूर्व में ही अपना पंजीकरण करा लिया है।
अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस महोत्सव के प्रथम दिन अपराह्न 3 बजे से राज्य स्तरीय खो-खो तथा जनपदीय हैंडबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा। सायं 6 बजे कवि सम्मेलन और रात्रि 8 बजे से भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 6 मई को सुबह 9 बजे से खेल प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। उसी दिन सायं 6 बजे महर्षि वशिष्ठ आश्रम, बढ़नी मिश्र में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात्रि 7 बजे से स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 7 मई को सुबह 9 बजे से फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे और अपराह्न 3 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पुरस्कार वितरण व समापन समारोह सम्पन्न होगा।
राना दिनेश प्रताप सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages