<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 4, 2026

पांच राज्यों में भाजपा की जीत पर जिले में जश्न, 2027 के लिए मजबूत संदेश


बस्ती। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की सफलता के बाद जिले में उत्सव जैसा माहौल रहा। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर ‘विजय उत्सव’ धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर, आतिशबाजी कर और गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री चौक तक पदयात्रा निकाली। पूरे मार्ग में गूंजते नारों और रंगों के बीच जीत का जश्न देखने लायक रहा। आम नागरिकों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह परिणाम राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति पर जनता की मुहर है। केरल और तमिलनाडु में भाजपा के बढ़ते जनाधार को भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत बताया गया। साथ ही इसे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए मजबूत आधार करार दिया गया।
असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जनता के बढ़ते विश्वास को इसका मुख्य कारण बताया।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि यह जीत ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति और अंत्योदय के संकल्प की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें गिल्लम चौधरी, अंकुर वर्मा, परमेश्वर शुक्ल, अमृत कुमार वर्मा, तारक जायसवाल, गजेन्द्र त्रिपाठी, सतीश सोनकर, अजय पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, मीना पाण्डेय सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages