<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 10, 2026

“भय और भ्रष्टाचार से मुक्ति की ओर बंगाल” : शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प


गोरखपुर। दलित चिंतक एवं समाजसेवी इंजीनियर बृजमोहन ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जनादेश केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि बंगाल में सुशासन, सुरक्षा और विकास की नई शुरुआत का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर मिला यह जनसमर्थन राष्ट्रवाद और जनसेवा की विचारधारा को और मजबूत करेगा। अब बंगाल में भय और हिंसा की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और पारदर्शिता की राजनीति को बढ़ावा मिलेगा।
इंजीनियर बृजमोहन ने कहा कि नई सरकार युवाओं को रोजगार, किसानों को समृद्धि, महिलाओं को सुरक्षा और प्रदेश को निवेश व उद्योगों के नए अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल अब “घुसपैठ मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त” विकास मॉडल की ओर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को संघर्षशील, दूरदर्शी और जनभावनाओं को समझने वाला नेता बताते हुए कहा कि उनका प्रशासनिक अनुभव और मजबूत नेतृत्व राज्य की चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाएगा।
इंजीनियर बृजमोहन ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री 
अमित शाह के मार्गदर्शन में बंगाल “सोनार बांग्ला” के सपने को साकार करते हुए “विकसित भारत” अभियान को नई दिशा देगा।
उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने भय और अराजकता की राजनीति को नकारकर विकास और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। अब यह प्रदेश हिंसा नहीं, बल्कि शांति, प्रगति और जनकल्याण के लिए पहचाना जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages