<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 24, 2026

संतकबीरनगर पुलिस ने लूट व चोरी की 3 घटनाओं का किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार


संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने लूट एवं चोरी की तीन घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट एवं चोरी के कुल 19,450 रुपये नगद, चार साड़ियां, सात मोबाइल फोन, 11 सीम कार्ड, एक पर्स, आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे एवं एसओजी प्रभारी रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त संजीव कुमार उर्फ संजू निषाद निवासी भेलवासी थाना कोतवाली खलीलाबाद, मोहन निषाद एवं राहुल उर्फ मुनक्का निवासी जमुहरा बड़का टोला थाना मेहंदावल को 23 मई 2026 को डडवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पहली घटना में 15 अप्रैल 2026 की रात बाहिलपार गांव में खिड़की के रास्ते घर में घुसकर चोरी की गई थी। चोर बक्सा उठा ले गए, जिसमें नकदी, साड़ियां, सोने के टप्स और चांदी की पायल रखी थी। इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

दूसरी घटना में 19 मई 2026 को मड़या ओवरब्रिज के पास पल्सर सवार बदमाशों ने अमित कुमार त्रिपाठी को रोककर मारपीट की और उनका मोबाइल, पर्स, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं 8 हजार रुपये लूट लिए थे।

तीसरी घटना में 17 मई 2026 को थाना महुली क्षेत्र के कोदवट गांव में एक महिला से मंगलसूत्र छीन लिया गया था। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने तीनों घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि चोरी और लूट से प्राप्त सामान को बेचने के लिए वे सिद्धार्थनगर एवं नेपाल बॉर्डर की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages