वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। शासन के निर्देशानुसार अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग, खनन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, मिटे हुए अथवा धुंधले नंबर प्लेट, नो पार्किंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट के 28, बिना सीट बेल्ट के 17, नो पार्किंग के 12, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 8 तथा बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अथवा मिटे हुए/धुंधले नंबर प्लेट वाले 14 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त कर बकाया में एक बस के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
संयुक्त अभियान के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक पिकअप तथा बिना परमिट संचालित एक ट्रक को थाने में सीज कर दिया गया। कुल मिलाकर 85 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान में फरीदउददीन, संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रशांत यादव खनन अधिकारी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव यात्रीकर अधिकारी, कुलदीप त्रिपाठी यातायात निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment