<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 5, 2026

IGOT कर्मयोगी प्रशिक्षण में लापरवाही पर सख्ती, 12 अधिकारियों का वेतन रोका गया

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर पंजीकरण, प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से पोर्टल पर पंजीकरण कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अथवा iGOT मार्केटप्लेस से संबंधित कम से कम तीन पाठ्यक्रम पूर्ण कर सर्टिफिकेट प्राप्त करें। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे स्वयं तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि सभी कर्मचारी समयबद्ध तरीके से प्रशिक्षण पूरा कर सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी स्थायी एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए भी कम से कम तीन कोर्स का प्रशिक्षण लेकर सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग द्वारा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत 02 अप्रैल से 08 अप्रैल, 2026 तक साधना सप्ताह आयोजित किया जा रहा है, जिसके दौरान कम से कम तीन कोर्स पूर्ण करना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और उन्हें साधना सप्ताह के दौरान कम से कम चार घंटे का भूमिका-आधारित अधिगम (Role-aligned Learning) पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करें। विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं iGOT मार्केटप्लेस से जुड़े पाठ्यक्रमों पर ध्यान देने को कहा गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विकासखंडों में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की भी समीक्षा की और कृषि विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराने तथा उन्हें इसके लाभों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित कुल 12 अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने उनका अप्रैल माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages