गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने उप प्रधानमंत्री रहते हुए रक्षा मंत्री और श्रम मंत्री के पदों की जिम्मेदारी का निर्वहन अत्यंत कुशलता से किया। वर्ष 1971 के युद्ध में रक्षामंत्री के रूप में उनकी भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही थी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाबू जी का जन्म 05 अप्रैल 1908 को बिहार के भोजपुर जिले के चंदवा गांव में एक दलित परिवार में हुआ था। उन्हें स्नेहपूर्वक ‘बाबू जी’ कहा जाता था। उनकी पुत्री मीरा कुमार लोकसभा अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनके पिता का नाम शोभा राम और माता का नाम बसंती देवी था।
उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम की देश के प्रति सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता और देश उन्हें सदैव याद रखेगा।
इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, हाजी खुर्शीद, जयवीर सिंह, राज कुमार शर्मा, तरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता द्वारा खबर प्रेषित की गई। कार्यक्रम में महफूज अली, विनोद धामा, बाबू राम आर्य, रूबी मलिक, इरफान, एसपी त्यागी, केबी श्रीवास्तव, रविन्द्र शर्मा, अश्विनी त्यागी, बी सांभर सिंह नेगी, हकीकत अली, राजू भाई, शिव प्रकाश दुबे, सीमा नाजमीन, उदय सिंह पाल, राजा राम, सलमान मंसूरी सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment